• Sat. Oct 3rd, 2026

इंडिया महागठबंधन के घटक दलों की बैठक, 7 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन।

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद : धनबाद के सर्किट हाउस में इंडिया महागठबंधन के घटक दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन के विभिन्न दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 अक्टूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और राजद महानगर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी ने कहा कि कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर इंडिया महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। 7 अक्टूबर को गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद गांधी सेवा सदन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं, रणधीर वर्मा चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

महागठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी के जरिए भाजपा ने कई राज्यों में सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए इंडिया महागठबंधन के सभी दल एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *