• Sat. Oct 3rd, 2026

कुल्टी – महात्मा गांधी की जयंती पर बालतोड़िया नृत्य कला मंच की ओर से एक दिवसीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित किया गया ।

admin's avatar

Byadmin

Oct 3, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी महात्मा गांधी की जयंती पर बालतोड़िया नृत्य कला मंच की ओर से एक दिवसीय संगीत प्रतियोगिता आयोजित किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्रपिता की जयंती मनाया जाता है ।

इसी क्रम में बराकर शहर के बालतोड़िया गणेश मेला मैदान में बालतोड़िया नृत्य कला मंच द्वारा बीते देर रात संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित सभी लोगों ने महात्मा गांधी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।

संगीत प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुल 32 महिला पुरुष संगीतकारों ने हिस्सा लिया । वही जज के रूप में योगेश राज ,महावीर गुप्ता ,चंदन सिंह , शंकर गोप मौजूद थे । इस दौरान प्रतियोगिता में विभिन्न संगीतकारों ने अपने अपने लय तथा सुरों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया ।

प्रतियोगिता में आसनसोल के सोमेश बाल्मीकि प्रथम जुनकुंदर से मुस्कान मालाकार द्वितीय तथा कुल्टी स्टेशन रोड के अरमान मल्लिक और पीयूष केशरी तीसरे स्थान पर रहे ।

जिन्हें संगठन की ओर से ट्राफी तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । इसके पश्चात संगठन की ओर से अन्य कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम सिंह ने जितने वाले को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में विजय पासवान, मोहन प्यारे ,पप्पू वर्मा सहित अन्य लोगों की भूमिका सराहनीय रहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *