• Wed. Sep 16th, 2026

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्यों की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Sep 16, 2026
crescent ad

 

गोविंदपुर। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 16 सितंबर 2026 को बलियापुर स्थित केन्दुआटाड़ पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में भारी अनियमितता को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई।संगठन को मजबूत करने,आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा छात्र-युवा गतिविधियों सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद लोकसभा प्रभारी भाकपा-माले नेता जनार्दन प्रसाद एवं सिंदरी विधायक कामरेड चन्द्रदेव महतो उपस्थित थे। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियाँ आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से रखा।

बैठक में बलियापुर, सिंदरी नगर एवं गोविंदपुर क्षेत्र के प्रमुख जिला कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे की कार्ययोजना पर चर्चा हुई। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों को और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी कॉ0 कार्तिक प्रसाद ने की। बैठक में आनंदमई पाल, सुरेश प्रसाद गणेश चंद्र महतो, नकुलदेव सिंह, फटीक चंद्र मंडल,गोपाल महतो, सारथी मंडल, मंगल महतो,संतोष रवानी, राजीव मुखर्जी,सुरजीत चंद्रा,सहदेव सिंह मगन महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

नवोदय विकास फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 छपेरवा का शुभारंभ थाना प्रभारी ने किया।
Adityapur : चूना भट्टा मैदान बचाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Saraikela  : *खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, मधुसाई में चुलाई अड्डा ध्वस्त…* *5,000 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, अवैध उत्पाद जब्त; संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई…*उपायुक्त ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील की, गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर जारी… देखे video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *