• Thu. Sep 10th, 2026

Jamshedpur : मतदाता सूची में अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिलने पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 10, 2026
crescent ad
जमशेदपुर । मतदाता सूची में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिलने के मामले पर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा कि मामला काफ़ी गंभीर और चिंता जनक हैं । उन्होंने इस मामले को लेकर गटबंधन सरकार को भी घेरा , तो वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार किया।
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा कि मिडिया के माध्यम से हमें पता चला की एक कांग्रेस नेता के घर पर भाड़े पर पिछले कई सालो से तीन अफगानिस्तानी लोग रह रहें थें और मतदाता सूची में अपना नाम भी दर्ज करा लिया ।
हम प्रसासन से आग्रह करते हैं कि पुरे मामले की अच्छे से जाँच करें और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि झारखण्ड प्रदेश में डेमोग्राफी बहुत ही चेंज हो रहा है, जो सोचने की बात है ।
उन्होंने गठबंधन सरकार पर कई सवाल भी खड़े किये और उन्होंने एक समुदाय का तुष्टिकरण की बात कही, सभी समुदाय को भूल जाना गलत बात हैं।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि हमलोग भी चाहते की अच्छा से SIR की जांच हो, जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जांच का आदेश दिया गया है ।
जाँच जारी हैं देखते हैं तथ्य क्या सामने आता है ।जहां तक भाजपा के द्वारा कांग्रेस पर आरोप लगाने का सवाल है तो मेरा यह कहना हैं कि जिसमे चलनी वाला कहानी चरितार्थ हो रही हो और भाजपा का अपने ही 72 गो छेद है । उसे कांग्रेस के ऊपर बोलने की कोई हक नहीं हैं। भाजपा खुद साजिस कर रही हैं?

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *