• Mon. Aug 24th, 2026

निरसा :NH-19 के पास MPL जाने वाले खुदिया फाटक में डेढ़ से दो फीट गहरा गड्ढा, पानी भरने से बढ़ी परेशानी

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा: NH-19 के पास MPL जाने वाले खुदिया फाटक मोड़ पर सड़क में करीब डेढ़ से दो फीट गहरा गड्ढा हो गया है। गड्ढे में पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को इसकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।

इसी मार्ग से MPL के हाइवा वाहनों द्वारा लगातार ट्रांसपोर्टिंग की जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की स्थिति और खराब होने की बात सामने आ रही है। गड्ढे में पानी भरे रहने से बाइक सवारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इसी गड्ढे में एक बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुका है।

सबसे गंभीर बात यह है कि अभी तक इस गड्ढे और जलजमाव का जायजा लेने के लिए कोई भी संबंधित अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ऐसे में सड़क पर लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *