
*कदमा विजय हेरिटेज के व्यापारी निखार सबलोक की TMH में मौत, पीछे से आए हमलावर ने बरसाईं गोलियां, पुलिस जांच में जुटी*
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर आसनबनी स्थित होटल 10th Mile Stone में अपराधी ने जमशेदपुर के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

*चाय पीकर निकलते ही पीछे से फायरिंग*

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कदमा के विजय हेरिटेज निवासी व्यापारी निखार सबलोक होटल में बैठकर चाय पी रहे थे। चाय पीने के बाद जैसे ही वह बाहर निकलने लगे, पीछे से आए अपराधी ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के पीछे-पीछे चार लोग एक साथ निकले थे, जिनमें से एक ने घटना को अंजाम दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर ने करीब 9 राउंड फायरिंग की। 7 गोलियां निखार सबलोक को लगीं, जबकि 2 मिसफायर हुईं। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे SDPO, CCTV खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) शिव प्रकाश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खोखे और गोलियां बरामद की हैं।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस इसे आपसी रंजिश, व्यावसायिक विवाद सहित सभी बिंदुओं से जोड़कर जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हाईवे किनारे स्थित होटल में हुई इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
