
आदिवासी उरांव समाज की एक बैठक बीते रविवार को पुलहातु कुडुख सामुदायिक भवन में बैठाई गई l बैठक की अध्यक्षता श्री संचू तिर्की ने की l बैठक में बीते 30 जून 2026 को संपन्न उरांव समाज की स्थापना दिवस कार्यक्रम की समीक्षा की गई साथ ही आगामी सितंबर माह में होने वाली करम पूजन त्यौहार के संबंध में चर्चा की गई l विषयवस्तु पर वक्तव्य देते हुए अध्यक्ष श्री संचू तिर्की ने कहा कि 30 जून को संपन्न स्थापना दिवस कार्यक्रम काफी सफल रहा, जिसका श्रेय समाज के प्रत्येक लोगों को जाता है l भविष्य में भी होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों में सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई है l सचिव श्री अनिल लकड़ा ने भी स्थापना दिवस कार्यक्रम को काफी सुंदर एवं सफल बताया l उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित करने से उनमें शिक्षा के प्रति लगाव एवं उत्सहवर्धन होता है, जिसे भविष्य में और भी व्यापक रूप से करने की आवश्यकता है l उपस्थित समाज के सभी सदस्यों ने सचिव के इस कथन का समर्थन किया l बैठक के दूसरे मुद्दे आगामी करम त्यौहार के संबंध में चर्चा किया गया l सर्वसम्मति से विचारोंपरान्त एवं कैलेंडर तिथि के अनुसार इस वर्ष का करम त्यौहार पूजन भादो महीने के शुक्ल पक्ष के एकादशी को अर्थात दिनांक 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा l तदनुसार 21 सितंबर सोमवार को करम जागरण एवं 23 सितंबर 2026 बुधवार को करम विसर्जन के साथ ही करम पूजा संपन्न हो जाएगा l बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करम त्यौहार कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट छपवाया एवं वितरित किया जाएगा l इस विषय पर नदीपार के कार्यकारी मुखिया श्री सावन खलको ने कहा की पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से त्योहार से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी सर्वत्र होने के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्र में बसे लोगों को भी इसकी जानकारी सुगमता के साथ होती है तथा त्योहार मनाने में एकरूपता आती है l खेल एवं सांस्कृतिक संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री दुर्गा खलको ने कहा कि करम पूजन एक महान धार्मिक त्योहार है, इसे पूर्ण नेग नियम एवं उल्लासपूर्वक मनाया जाना चाहिए l आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष की करम त्यौहार के अवसर पर द्वि-दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद सह-मिलन समारोह का आयोजन स्थानीय फुटबॉल मैदान में दिनांक 25 एवं 26 सितंबर 2026 को किया जाएगा l इस संबंध में विस्तृत चर्चा आगामी बैठक दिनांक 6 सितंबर 2026 में किया जाएगा l अंत में संघ के कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण बरहा ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं बैठक की समाप्ति की घोषणा की l बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री बाबूलाल बरहा,महावीर बरहा,भरत कुजूर,भीम बरहा,तेजो कच्छप भोला कुजूर,कृष्णा तिग्गा,मोहन बरहा,संजय नीमा,बिष्णु मिंज,अंकुश कच्छप,खुदिया कुजूर किरण नुनिया,ननकी लकड़ा,अमित बरहा आदि उपस्थित थे l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
