
बेरमो/बोकारो थर्मल-
कांवड़िया श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट के सदस्य एवं पदाधिकारी 23 अगस्त को देवघर के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह राजद नेता योधन नायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

ट्रस्ट के संस्थापक सह सचिव भुनेश्वर साहू ने बताया कि ट्रस्ट परिवार की ओर से 24 अगस्त 2026 को चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर कांवड़िया पथ पर एकदिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा उनकी सेवा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक सेवा के साथ-साथ धार्मिक यात्रियों की सुविधा में सहयोग करना है। सेवा शिविर में ट्रस्ट परिवार के सदस्य विनोद कुमार साव, शिक्षक सह पत्रकार उमेश कुमार महतो, कमल प्रसाद महतो, लालचंद महतो, भुवनेश्वर कुमार महतो सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान कांवड़िया श्रद्धालुओं को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
