• Thu. Aug 20th, 2026

कुल्टी ब्लॉक फारवर्ड ब्लॉक के द्वारा एक पथ सभा बराकर बस स्टैंड में किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Aug 20, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी राज्य सभा सदस्य अनन्त महराज द्वारा नेताजी को अपशब्द बोले जाने के विरोध में

कुल्टी ब्लॉक फारवर्ड ब्लॉक के द्वारा गुरुवार को एक पथ सभा बराकर बस स्टैंड में किया गया।

इस दौरान जिला सचिव भवानी आचार्या ने कहा कि अनंत महाराज द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ की गई टिप्प्णी निंदनीय हैं । उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने में नेताजी की महत्वपूर्ण भूमिका थी । नेताजी के कारण ही अंग्रेज देश छोड़कर भागे । अनंत महाराज ने सारी सीमाएं लांघ दी । इस मामले में केंद्रीय सरकार को कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। फारवर्ड ब्लॉक के राजू पंडित ने कहा एक जिम्मेवार व्यक्ति द्वार नेताजी के चरित्र पर टिप्प्णी करना अशोभनीय हैं। जिसकी निन्दा की जानी चाहिए।

इस अवसर पर फारवर्ड ब्लॉक के अजीत प्रमाणिक ,राजू पंडित आंचलिक कमिटी सचिव ,अरुण मंडल ,गुलाब अंसारी ,रामदेव यादव ,बिना चटर्जी ,वंदना दास , रागिनी चौहान , शहीद राजा समेत कई लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *