
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पेटरवार प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रवींद्र कुमार पांडेय शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री पांडेय ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के ऐसे महान नेता थे, जिन्होंने अपने सिद्धांतों, राष्ट्रवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता से देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, संवेदनशीलता और समर्पण का प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भी अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
