
राजनगर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजनगर बेसिक स्कूल मैदान में आदिवासी संयुक्त मंच द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में गणेश महाली ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि पूरे आदिवासी समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के सशक्तिकरण और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है।
आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और पहचान को सुरक्षित रखते हुए शिक्षा, रोजगार और विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए आधुनिक शिक्षा और तकनीक के साथ आगे बढ़ाना समय की मांग है। कार्यक्रम में पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया।
अंत में गणेश महाली ने सभी आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, प्रगति और सांस्कृतिक संरक्षण का संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
