• Sun. Aug 9th, 2026

Saraikela : विश्व आदिवासी दिवस पर राजनगर में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद जोबा माझी और के.पी सोरेन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 9, 2026
crescent ad
सरायकेला। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजनगर प्रखंड के एपीसी रिचीतुका मैदान में रविवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। विशिष्ट अतिथियों में झामुमो नेता एवं सांसद प्रतिनिधि प्रो. के.पी. सोरेन, झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के तथा झामुमो युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुगलू सोरेन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। सुबह से ही मैदान में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ जुटी रही। रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जबकि दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ते हुए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. के.पी. सोरेन ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। वहीं कृष्णा बास्के ने आदिवासी समाज में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फुटबॉल ग्रामीण युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय खेल है।
भुगलू सोरेन ने युवाओं को खेल से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। प्रतियोगिता में विजेता टीम को खस्सी एवं 10 हजार रुपये, उपविजेता टीम को खस्सी एवं 7 हजार रुपये तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को खस्सी के साथ 3-3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
इसके अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट, इमर्जिंग प्लेयर, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट प्लेयर, बेस्ट मिडफील्डर, बेस्ट डिफेंडर, बेस्ट गोलकीपर और हाईएस्ट स्कोरर सहित कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुराय मुर्मू, सचिव सुरेश मार्डी और कोषाध्यक्ष प्रेमानंद सोरेन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *