• Fri. Jul 24th, 2026

Adityapur : सापड़ा 60 एमएलडी जलशोधन संयंत्र का जनकल्याण मोर्चा ने किया निरीक्षण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 24, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ओम प्रकाश के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने सापड़ा स्थित 60 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में कार्यकारी अध्यक्ष शारदा देवी, वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। यह संयंत्र चालू होने पर आदित्यपुर-1 के लगभग 30 हजार घरों को पेयजल उपलब्ध कराएगा।
ओम प्रकाश ने बताया कि 395.12 करोड़ रुपये की बृहद जलापूर्ति योजना में विलंब के खिलाफ उनके द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद परियोजना को गति मिली।
उन्होंने कहा कि 13 जून 2026 को आयोजित महाधरना के दौरान अधिकारियों ने 15 जुलाई तक सीतारामपुर 30 एमएलडी प्लांट चालू करने तथा दिसंबर 2026 तक सापड़ा 60 एमएलडी प्लांट जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया था।
हालांकि सीतारामपुर प्लांट अब तक चालू नहीं हो सका है।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संयंत्र में करीब 50 मजदूर कार्यरत हैं। क्लैरिफ्लोक्युलेटर और पंप हाउस का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि फिल्टर हाउस का कार्य जारी है।
सबसे बड़ी बाधा 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के लिए वन विभाग की 8.45 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण है, जिसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन और नगर निगम के प्रयासों से परियोजना निर्धारित समय पर पूरी होगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *