
आदित्यपुर। सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना प्रशासक कार्यालय में विस्थापितों की समस्याओं के समाधान को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईचागढ़ विधायक सविता महतो,
परियोजना प्रशासक सह जमशेदपुर उपायुक्त राजीव रंजन तथा विभागीय अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक सविता महतो ने चांडिल डेम विस्थापितों के हित में 19 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि संपूर्ण पुनर्वास कार्य पूरा होने तक चांडिल डैम में जल भंडारण स्तर आरएल-180 मीटर तक ही सीमित रखा जाए, ताकि प्रभावित गांवों में जलभराव की समस्या न हो।
उन्होंने विस्थापित युवाओं के लिए रोजगार, पुनर्वास स्थलों पर सड़क, बिजली, पेयजल और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा विकास पुस्तिका व पहचान पत्र जारी करने की मांग भी उठाई।
उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि विकास पुस्तिका के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच अंतिम चरण में है और जल्द विशेष शिविर लगाकर कार्ड वितरित किए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरएल-173 से 175 मीटर तक प्रभावित परिवारों की मुआवजा एवं पुनर्वास संबंधी लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। बैठक में झामुमो नेता काबलु महतो ने भी सुझाव दिए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
