
सरायकेला – सरायकेला हरिहर मॉल में झामुमो व्यवसाय मोर्चा की प्रखंड स्तरीय विस्तार बैठक संपन्न, संगठन विस्तार को लेकर लिया गया कई महत्वपूर्ण निर्णय |
बैठक की अध्यक्षता झामुमो व्यवसाय मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिहर लोहार ने की। बैठक में प्रखंड संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा प्रखंड समिति की अनुशंसा जिला समिति को अनुमोदन हेतु सौंप दी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान व्यवसाय मोर्चा की प्रखंड कमिटी के विस्तार की औपचारिक अनुशंसा की गई। साथ ही सभी प्रखंड पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे यथाशीघ्र पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार करते हुए पंचायत समितियों का गठन करें तथा उनकी अनुशंसा जिला समिति को भेजें, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा कि संगठन को बूथ से पंचायत तक सशक्त बनाकर हर जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे सरकार की योजनाएं। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड की माटी, संस्कृति, संघर्ष और जनभावनाओं से निकला हुआ जनआंदोलन है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार जनहित एवं जनकल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य कर रही है। अब संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वे सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव, टोला-मोहल्ला और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं, ताकि समाज का कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
डॉ. महतो ने कहा कि झामुमो हमेशा किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा, महिला एवं समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है। व्यवसाय मोर्चा पार्टी का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी भूमिका व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने, उनके हितों की रक्षा करने तथा व्यापारिक समुदाय को संगठन से जोड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं में निहित होती है। प्रत्येक पदाधिकारी को अनुशासन, समर्पण और सेवा की भावना के साथ जनता के बीच रहकर कार्य करना होगा। मजबूत संगठन ही आने वाले समय में झामुमो की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा और जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करेगा। जिला समिति संगठन विस्तार के प्रत्येक अभियान में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
बैठक में मुख्य रूप से झामुमो व्यवसाय मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिहर लोहार, जिला उपाध्यक्ष व्यवसाय मोर्चा सत्यप्रकाश महतो, सौरव कुमार साहू, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, विशु हेमब्रम, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम, सुरेश कुमार मोहंती, देवनाथ सिंह सरदार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष उमेश भोल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
