
सरायकेला – जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में शुक्रवार को झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड 2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और पूरी लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 350 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मैदान पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और साथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा।

विभिन्न स्पर्धाओं में इन खिलाड़ियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में यू एम एस महादेवपुर ने तथा बॉयज वर्ग में एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओ ई सरायकेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वालीबॉल प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में एनआर डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओ ई सरायकेला विजेता रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता के गर्ल्स वर्ग में यू एच एस तितिरबिला तथा बॉयज वर्ग में यू एच एस तितिरबिला ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कबड्डी के गर्ल्स वर्ग में मॉडल स्कूल सरायकेला और बॉयज वर्ग में एनआर सीएम एसओ ई सरायकेला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में मॉडल स्कूल सरायकेला के अमित मुर्मू ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि गर्ल्स वर्ग में इसी स्कूल की रंजना बारा प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में वर्षिणी प्लस-टू हाई स्कूल के आकाश तथा मॉडल स्कूल सरायकेला की रंजना बानरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ में एनआर सीएम एसओ ई स्कूल सरायकेला के विशाल मुर्मू तथा वर्षिणी प्लस-टू हाई स्कूल की अनीशा हेम्ब्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में यू एच एस के सुधीर रुई दास तथा के जी बी वी सरायकेला की मीरा टूटी ने बाजी मारी। डिस्कस थ्रो में एनआर सीएम एसओ ई सरायकेला के सयानदीन महतो और के जी बी वी सरायकेला की ऋतिका सोय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मौके पर सरायकेला प्रखंड के उप प्रमुख वासुदेव महतो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो, शिक्षक अनिल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
