• Fri. Sep 11th, 2026

सरायकेला : कुकड़ू और ईचागढ़ में SIR के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया का निरीक्षण, उप निर्वाचन पदाधिकारी ने ELC के जरिए किया जागरूक ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 11, 2026
crescent ad
सरायकेला : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कुकड़ू एवं ईचागढ़ प्रखंड में चल रहे SIR (Special Intensive Revision) कार्य के तहत दावा-आपत्ति प्रक्रिया का जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और दावा-आपत्ति से संबंधित कार्यों का निर्धारित प्रावधानों के अनुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान SN +2 हाई स्कूल, टीकर, ईचागढ़, राजकीय +2 हाई स्कूल, तिरुलडीह, कुकड़ू तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण किया गया। इन विद्यालयों में ELC (Electoral Literacy Club) गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को मतदान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर चित्रकला और रंगोली बनाई गई, जिसकी उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सराहना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों से मतदान और मतदाता सूची से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया और प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
ELC गतिविधियों के माध्यम से 18 वर्ष पूरे कर चुके और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित युवाओं को Form-6 के जरिए नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जागरूक मतदाता के रूप में मताधिकार का प्रयोग करने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
आमजनों और विद्यार्थियों को मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करने तथा जरूरत पड़ने पर दावा-आपत्ति या Form-6 के माध्यम से आवेदन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *