• Sat. Jul 18th, 2026

विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या मामले में पति, सास और ससुर पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर पंचायत के सूर्यपुरा गांव में विवाहिता नीलम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर हत्या के मामले में मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के खर्डिहा गांव निवासी विनोद चौहान ने टंडवा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री नीलम देवी को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ अक्सर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था।

प्राथमिकी में मृतका के पति अमर चौहान उर्फ बिट्टू चौहान, ससुर तथा सास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि दहेज को लेकर विवाद के दौरान उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सूर्यपुरा गांव में 25 वर्षीय विवाहिता नीलम देवी का शव घर में फंदे से झूलता हुआ मिला था। घटना की सूचना मिलने के बाद टंडवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर पति, सास और ससुर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *