• Fri. Jul 17th, 2026

आदित्यपुर से लापता लखन पति का शव सीनी क्षेत्र के कुएं से बरामद,जांच में जुटी पुलिस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 17, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र से 15 जुलाई से लापता लखन पति का शव शुक्रवार सुबह सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीनी ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कुएं से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान आदित्यपुर निवासी लखन पति के रूप में की गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीनी ओपी प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *