
आदित्यपुर। शंभू महतो पर गोली चलाने के मामले में आदित्यपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले के फरार प्राथमिक अभियुक्त सुमित महतो (24 वर्ष), पिता फूलचंद महतो, निवासी उदयपुर, थाना गम्हरिया, जिला सरायकेला-खरसावां को गुरुवार 17 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शंभू महतो पर फायरिंग करने के आरोप में दर्ज कांड में सुमित महतो नामजद आरोपी था।
घटना के बाद से वह गिरफ्तारी के भय से लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सालडीह बस्ती में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में पूर्व में आरोपी सुभाष प्रमाणिक और छोटू राम को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुमित महतो की गिरफ्तारी के साथ ही मामले की जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है।
आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
