• Fri. Jul 17th, 2026

Adityapur : 15 जुलाई तक जलापूर्ति शुरू करने का वादा पूरा नहीं, जन कल्याण मोर्चा व अधिवक्ता संघ ने जताई नाराजगी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 17, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के आदित्यपुर-दो में सीतारामपुर 30 एमएलडी वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से 15 जुलाई 2026 तक नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू करने के जुइडको एवं जिंदल कंपनी के वादे के पूरा नहीं होने पर जन कल्याण मोर्चा और आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने कड़ी नाराजगी जताई है।
दोनों संगठनों ने इसे वादाखिलाफी बताते हुए इसकी तीव्र निंदा की है। संयुक्त बयान में बताया गया कि कॉलोनी क्षेत्र में अभी भी पेयजल आपूर्ति के लिए विभिन्न स्थानों पर फॉल्ट खोजने और मरम्मत का कार्य जारी है। इस दौरान कई जगहों पर पहले से बनी सड़कों को भी क्षति पहुंची है।
संगठनों ने कहा कि जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए फॉल्ट सुधारना आवश्यक है, लेकिन मरम्मत कार्य के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की भी शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सड़कों को पूर्ववत गुणवत्ता के साथ बहाल किया जाए।
जिंदल के महाप्रबंधक पीयूष सिंह ने बताया कि सीतारामपुर फिल्टर प्लांट में कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं। प्लांट अभी गारंटी अवधि में है और संबंधित इंजीनियरों के दो-तीन दिनों के भीतर पहुंचने की संभावना है।
वहीं, आदित्यपुर नगर निगम के मेयर और उपमेयर ने भी तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए उम्मीद जताई है कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इधर, जन कल्याण मोर्चा एवं आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की पूर्व निर्धारित 19 जुलाई की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
अब यह बैठक 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। यह जानकारी जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश तथा आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र नाथ ओझा ने संयुक्त रूप से दी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *