• Sun. Jul 5th, 2026

Adityapur : राजद का 30वां स्थापना दिवस पर 30 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया, संगठन विस्तार पर जोर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस रविवार को आदित्यपुर स्थित होटल राज प्रभा में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा राजद के जिला अध्यक्ष उदित यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने 30 पाउंड का केक काटकर पार्टी के स्थापना दिवस का जश्न मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम प्रभारी एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने केक काटकर समारोह का शुभारंभ किया। केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा मंत्री संजय प्रसाद यादव के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि राजद केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और जनसरोकारों की विचारधारा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी कोल्हान क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है तथा मझगांव, जगन्नाथपुर, इचागढ़, सरायकेला, जमशेदपुर पूर्व एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को चुनावी रूप से सशक्त बनाने की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य के उद्योग एवं श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव मजदूरों को उचित मजदूरी तथा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश महासचिव देव प्रकाश देवता, युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह यादव एवं प्रभास कुमार झा ने भी संबोधित किया। स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायक राजेश रसिक यादव ने राजद की विचारधारा और संगठन पर आधारित गीत प्रस्तुत कर उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा सिंह, मिथिलेश कुमार झा, ओम प्रकाश, भुनेश्वर यादव, संजय कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, राहुल कुमार राय, मुकेश गिरी, विनोद कुमार, संतोष यादव, मनोज चौरसिया, सोनू पासवान, विवेक राणा, विशाल राणा तथा अनिरुद्ध सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। समारोह में राजद कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *