• Sat. Jul 4th, 2026

पश्चिमी सिंहभूम में अवैध चुलाई शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 भट्ठियां ध्वस्त, दो गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jul 4, 2026
crescent ad

 

*चाईबासा*: पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध चुलाई शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चार अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है।

 

उत्पाद विभाग की टीम ने नोवामुंडी थाना एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में विभिन्न अवैध शराब निर्माण और बिक्री स्थलों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के गुड़ीजोरा में अवैध चुलाई शराब बेचते हुए दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

 

वहीं मुफ्फसिल थाना पुलिस के सहयोग से लतरशिखा गांव में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित चार शराब भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। छापेमारी में लगभग 60 लीटर तैयार चुलाई शराब तथा शराब निर्माण के लिए संग्रहित करीब 2000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

 

पूरे अभियान में कुल 85 लीटर अवैध चुलाई शराब और 2000 किलोग्राम जावा-महुआ की बरामदगी हुई है। मामले में संलिप्त छह अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी सघन छापेमारी अभियान जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *