
*चाईबासा* : कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह प०सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कांग्रेस के अग्रणी संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्ष और चेयरमैन के साथ शुक्रवार देर शाम परिसदन , चाईबासा में महत्वपूर्ण बैठक किया। बैठक में संगठन की मजबूती, अग्रणी संगठनों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार
, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग है। प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।

उन्होंने सभी प्रकोष्ठ एवं विभागों को नियमित बैठकें आयोजित करने, संगठन का विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने का अपील किया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे।

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी,इंटक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा , एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी , यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां ,आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश कुमार तामसोय , ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव , युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी , शमीम गद्दी , राजू रजक आदि मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
