• Fri. Jul 3rd, 2026

Adityapur : अपराध बढ़ने पर सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल: अनिल पासवान

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष अनिल पासवान ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल है।
पासवान ने बिष्टुपुर स्थित बार में हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने में देरी हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है और पुलिस अपराध नियंत्रण के बजाय हेलमेट चेकिंग अन्य कार्यों में अधिक व्यस्त दिखाई दे रही है।
पासवान ने सरकार से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *