• Fri. Jul 3rd, 2026

Adityapur : चापड़बाजी कांड में घायल प्रत्यूष आनंद के बड़ा पिताजी चंदन सिंह का भावुक पोस्ट वायरल, नेताओं की खामोशी पर जताई पीड़ा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 3, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर  चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद के बीच मामले में गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष आनंद के बड़ा पिताजी चंदन सिंह का एक भावुक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने पोस्ट में उन्होंने कठिन समय में राजनीतिक सहयोग और संवेदनशीलता के अभाव को लेकर गहरी नाराजगी और पीड़ा व्यक्त की है।
चंदन सिंह ने लिखा है कि घटना में उनका पुत्र प्रत्यूष आनंद गंभीर रूप से घायल हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीसीआर वैन के भीतर और बाहर भी उसके साथ मारपीट की गई। वर्तमान में प्रत्यूष का इलाज कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पोस्ट में चंदन सिंह ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उन्हें उम्मीद थी कि वर्षों से जुड़े संगठन के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी परिवार का हालचाल जानने के लिए आगे आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि किसी बड़े नेता या पदाधिकारी ने फोन कर भी उनके बेटे की स्थिति जानने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि क्या वर्षों की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति किए गए संघर्ष का यही प्रतिफल है। क्या कार्यकर्ता केवल तब तक महत्वपूर्ण होता है, जब तक वह संगठन के लिए सक्रिय रूप से काम करता रहता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह टिप्पणी किसी राजनीतिक विवाद को जन्म देने के लिए नहीं, बल्कि एक पीड़ित पिता की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।
पोस्ट के अंत में चंदन सिंह ने कहा कि इस समय उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपने पुत्र का जीवन बचाना है। उन्होंने ईश्वर से प्रत्यूष के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ही अपने और परायों की पहचान होती है। इधर, चंदन सिंह की इस भावुक पोस्ट पर सोशल मीडिया में विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं, राज्य के पूर्व मंत्री बनना गुप्ता कोलकाता पहुंचकर परिवार से मिले और उन्हें सांत्वना दी। दूसरी ओर, अरविन्द सिंह लगातार परिवार के संपर्क में बने हुए हैं तथा प्रत्यूष के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *