• Wed. Jul 1st, 2026

झरिया में विकास को मिली नई गति: विधायक रागिनी सिंह ने किया ट्रांसफार्मर व पेयजल योजना का शुभारंभ, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

admin's avatar

Byadmin

Jul 1, 2026
crescent ad

 

 

झरिया:

झरिया विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सोमवार को कई जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस क्रम में झरिया 4 नंबर बस स्टैंड के समीप हेटलीबांध क्षेत्र में नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। वहीं कोईरीबाँध, बर्फ़कल एवं चंडी मंदिर क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए नए पेयजल कनेक्शन कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

 

हेटलीबांध क्षेत्र के लोग लंबे समय से लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या से परेशान थे। क्षेत्रवासियों की मांग एवं विधायक रागिनी सिंह के प्रयास से लगाए गए नए ट्रांसफार्मर के चालू होने से बिजली व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे वर्षों से चली आ रही बिजली संबंधी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे जनसुविधा और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

 

इसी प्रकार कोईरीबाँध, बर्फ़कल एवं चंडी मंदिर क्षेत्र के हजारों परिवार लंबे समय से पेयजल संकट का सामना कर रहे थे। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से नए पेयजल कनेक्शन का शुभारंभ किया गया। परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के एक हजार से अधिक लोगों को नियमित, स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इससे वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होगा और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

इस अवसर पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा, “झरिया की जनता को बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं का समाधान ही मेरी प्रतिबद्धता है। क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में भी जनहित से जुड़ी हर आवश्यकता को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि झरिया की जनता को बेहतर सुविधाएं और बेहतर जीवन मिल सके।”

 

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने विधायक रागिनी सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की बिजली एवं पेयजल व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और हजारों परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *