• Wed. Jul 1st, 2026

स्थापना दिवस पर उल्लास, संस्कृति एवं प्रेरणा का अनुपम संगम

admin's avatar

Byadmin

Jul 1, 2026
crescent ad

 

1 जुलाई2026, चाईबासा: सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चाईबासा में विद्यालय का स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस मौके पर बच्चों तथा शिक्षकों ने सामूहिक रूप से वैदिक हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की गौरवशाली यात्रा एवं उपलब्धियों के परिचय के साथ किया गया। प्राचार्य सह -एआरओ ओ पी मिश्रा ने विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में प्राप्त उल्लेखनीय सफलताओं पर प्रकाश डाला ।

उन्होंने डी.ए.वी. की महान परंपरा, स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चरित्र, नैतिक मूल्यों एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक चन्द्रशेखर ने भी विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को अपने शब्दों में अभिव्यक्त किया।

छात्रा हर्षिता कुमारी ने स्थापना दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय की गौरवपूर्ण परंपरा एवं मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य रहा।

संगीत शिक्षक ओ. सी. दास के निर्देशन में बच्चों ने अपनी मधुर स्वर-लहरियों से वातावरण को संगीतमय बना दिया।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्थापना दिवस का यह आयोजन विद्यालय परिवार के लिए गौरव, प्रेरणा एवं आत्ममंथन का अवसर सिद्ध हुआ तथा सभी ने विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *