• Wed. Jul 1st, 2026

Adityapur : मंगलम सिटी के पास स्कूटी और अपाची में आमने-सामने टक्कर,दो घायल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलम सिटी के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक स्कूटी और अपाची बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाकर तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे, जिसके कारण टक्कर के बाद दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी।
फिलहाल घायलों की पहचान तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *