• Sun. Jun 28th, 2026

Adityapur : कुलुपटांगा में ग्रामसभा आयोजित, पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों का चयन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर-2 स्थित कुलुपटांगा में रविवार को ग्रामवासियों द्वारा खिरोद सरदार की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। सभा में आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ रूप से संचालित करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया।
ग्रामसभा में हातु सरदार (ग्राम प्रधान) के रूप में राजू सरदार, डाकूआ के रूप में दीपक सरदार, नाया पुजारी के रूप में सोनु सरदार, देवरी के रूप में शम्भू सरदार तथा जगवाड़ी के रूप में अन्नू सरदार का चयन किया गया।
चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ग्रामवासियों ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए गांव एवं समाज के हित में कार्य करेंगे।
ग्रामसभा में लाल बाबू सरदार, चापू सरदार, बसू सरदार, लालटू सरदार, प्रकाश सरदार, पिंकू सरदार, विनोद सरदार, कनवर सरदार, गुरबा सरदार, भरत सरदार, रोयो सरदार, राम सरदार, मनोज सरदार, जुरू सरदार, सुभाष सरदार सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। महिलाओं में सोनी सरदार, सीमा सरदार, ज्योत्सना सरदार, जयमती सरदार, पूर्णिमा सरदार, काजल सरदार, पिंकी सरदार, सुनीता सरदार और लक्ष्मी सरदार समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *