
चाईबासा : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव की जयंती रविवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय पी. वी. नरसिम्हा राव दूरदर्शी राजनेता, कुशल प्रशासक एवं आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने देश को आर्थिक संकट से उबारने, उदारीकरण की नीति लागू करने तथा भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।

उनका राजनीतिक जीवन सादगी, विद्वता, दूरदृष्टि एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। कांग्रेसजनों ने उनके आदर्शों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संविधान,

लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि अनुप्रिया सोय , सोशल मीडिया जिला चेयरमैन रवि कच्छप , पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा , शिवकर बोयपाई , नारायण सिंह पूर्ती, गणेश किस्कु , सुभाष सोना ,विनोद खण्डाईत , राहुल पान आदि उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
