• Sun. Jun 28th, 2026

Adityapur : एचबीएन होम्योपैथिक क्लिनिक व रोटरैक्ट क्लब ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 28, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जनसेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को एचबीएन होम्योपैथिक क्लिनिक द्वारा रोटरैक्ट क्लब ऑफ कालिमाटी, जमशेदपुर (डिस्ट्रिक्ट 3250) के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
क्लिनिक की सोच “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” के अनुरूप आयोजित इस शिविर में आम लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. हर्षित के. रंजन एवं डॉ. बिनय चंद्र मांझी ने मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया। साथ ही रक्त जांच, ब्लड शुगर जांच एवं रक्तचाप (बीपी) जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, रोगों की समय पर पहचान करना तथा समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। शिविर का आयोजन आशियाना मेन रोड, सालडीह स्थित एचबीएन होम्योपैथिक क्लिनिक परिसर में किया गया।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श का लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद शांतनु घोष, गोपाल घोष, राजू सिंह देव, राजीव भूईया आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *