• Sun. Jun 28th, 2026

हत्या के प्रयास व मारपीट मामले में पांच गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के महसु गांव में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में कई लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही नवीनगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोगों को चोटें आईं। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

घटना की सूचना मिलने पर नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर हत्या के प्रयास एवं मारपीट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस द्वारा त्वरित अनुसंधान, छापेमारी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान महसु गांव निवासी जिकरुलाह अंसारी (24 वर्ष), मो. सिराज (26 वर्ष), मो. सद्दाम (32 वर्ष), गुलाम गौस (18 वर्ष) तथा गुलाम सरवर (45 वर्ष) के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

गांव में विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है तथा आगे भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *