
सीनी:* सरायकेला प्रखंड के सीनी ओपी थाना अंतर्गत सीनी रेल अंडरपास पुलिया के समीप मुख्य सड़क पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सीनी निवासी *अभिलाष दास, 52 वर्ष* का पैर वाहन के अगले दाहिने पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने वाहन को कब्जे में लेकर सीनी ओपी थाना व वाहन मालिक को जानकारी दी। घायल अभिलाष दास को रेलवे एंबुलेंस से रेल अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र गति सीमा निर्धारित क्षेत्र है। इसके बावजूद वाहन चालक द्वारा तीव्र गति से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना घटी। लोगों ने उचित मुआवजा, घायल का समुचित इलाज कराने तथा क्षेत्र में वाहनों की गति धीमी रखने की मांग की है।
घटना की सूचना पर जिला परिषद सदस्य *लक्ष्मी सरदार* मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं घायल का उचित इलाज कराने की मांग का समर्थन किया।
फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
