• Sat. Jun 27th, 2026

बिहार में शराब तस्करी पर बड़ा प्रहार: सिंगरौली एक्सप्रेस से 301.5 लीटर देशी शराब जब्त, तस्करों की तलाश जारी

admin's avatar

Byadmin

Jun 27, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस एवं आरपीएफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ की टीम ने अप सिंगरौली एक्सप्रेस से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 301.5 लीटर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन के माध्यम से अवैध शराब की खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने नवीनगर रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंचकर अप सिंगरौली एक्सप्रेस में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ट्रेन के एक कोच एस दो से लावारिस हालत में कई बैग एवं बोरे बरामद किए गए। जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में देशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

कार्रवाई के दौरान कुल 301.5 लीटर देशी शराब जब्त की गई। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। माना जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी हुई है।

नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी एवं भंडारण में शामिल लोगों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और आरपीएफ की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लगातार हो रही छापेमारी से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *