• Fri. Jun 26th, 2026

जारंगडीह में ATRI Academy की शुरुआत, 5 जुलाई को भव्य उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/जारंगडीह-

जारंगडीह बाजार स्थित कावेरी पैलेस में ATRI Academy Coaching & Tech Institute में शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई। संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं तकनीकी शिक्षा के लिए कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई हैं, जबकि इसका आधिकारिक उद्घाटन 5 जुलाई को किया जाएगा।

 

संस्थान के संचालक राम किनंकर पांडे एवं सुरज कुमार साव संस्था संयोजक ने बताया कि विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे UPSC, IAS, JPSC, JEE, NEET, SSC, बैंकिंग, रेलवे, एयरफोर्स, नेवी, CTET, JTET सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा DCA, ADCA, Tally, MS Excel, Data Science, AI एवं अन्य कंप्यूटर कोर्स भी संचालित किए जाएंगे।

 

संस्थान में कुल 12 अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देगी। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों में कक्षाओं की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संचालकों ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर मार्गदर्शन के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है।

 

5 जुलाई को आयोजित उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग, अभिभावक एवं विद्यार्थी शामिल होंगे। संस्थान ने अधिक से अधिक छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *