
दारू( हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र के मेढ़कुरी में मंगलवार को एक अजीब घटना सामने आई। मेढ़कुरी शिवाने नदी के ऊपर बनी पुरानी पुल से साइकिल चलाने के दौरान दो बच्चे अचानक नदी में गिर गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में घायल बच्चों की पहचान शमीम मियां के पुत्र मो. सोहेल एवं भीम साव के पुत्र लड्डू के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए झुमरा ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने पुरानी पुल की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
