• Tue. Jun 23rd, 2026

Saraikela : उपायुक्त ने नौ खिलाड़ियों को किया सम्मानित* *तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स व क्रॉस कंट्री में जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी सम्मानित* *ट्रैकसूट, स्मृति चिन्ह व शाल देकर बढ़ाया हौसला

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 23, 2026
crescent ad
सरायकेला:* जिला समाहरणालय में मंगलवार को *उपायुक्त नितिश कुमार सिंह* ने खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के *नौ खिलाड़ियों* को सम्मानित किया।
*नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप, विजयवाड़ा* में बेहतर प्रदर्शन करने वाले *शिव शंकर पड़ीहारी, उत्तम महतो* एवं *प्रियंका कालिंदी* को तीरंदाजी के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
*फुटबॉल में झारखंड को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी*
*अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप* में झारखंड टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले *आकाश मुर्मू, शुभांशु गोप* एवं *हरि सोरेन* को सम्मानित किया गया। इन्होंने राज्य के साथ-साथ जिले का नाम भी रोशन किया।
*
*36वें ईस्ट जोन एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा* में रिले रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाली *राधा कुमारी* तथा *60वें नेशनल क्रॉस कंट्री रेस* में अच्छे प्रदर्शन के लिए *मुकेश कुमार* और *पानो बास्के* को सम्मानित किया गया।
उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को *ट्रैकसूट, स्मृति चिन्ह एवं शाल* देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी *अमित कुमार*, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष *मो. दिलदार* एवं सचिव *सिकंदर महतो* सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *