• Tue. Jun 23rd, 2026

Adityapur : थाना प्रभारी अंजनी कुमार का विकास समिति ने किया अभिनंदन, सुरक्षा व्यवस्था पर सार्थक चर्चा की,पुरेंद्र नारायण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर थाना के नवपदस्थापित थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार से मंगलवार को आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
समिति के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बुके एवं शॉल भेंट कर थाना प्रभारी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने अंजनी कुमार की प्रशासनिक क्षमता और अनुभव पर विश्वास जताते हुए कहा कि आदित्यपुर जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील क्षेत्र में एक सक्षम अधिकारी की नियुक्ति से आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होगी। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पुलिस अधीक्षक के प्रति भी आभार व्यक्त किया। बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विकास समिति की ओर से मांग की गई कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समय-समय पर विशेष जांच और एंटी-क्राइम अभियान चलाए जाएं। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के खेल मैदानों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने का सुझाव दिया गया, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लग सके और विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने समिति के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसहयोग के साथ शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर समिति की ओर से कमलेश्वरी पासवान, संध्या प्रधान, मनोज पासवान, एस.एन. यादव, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, सोनू पासवान, अवधेश कुमार, संदीप राउत, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार एवं संतोष कुमार सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे। सभी ने पुलिस प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *