• Sun. Nov 22nd, 2026

शहीदों की धरती खरसावां में दो दिवसीय मिनी ग्रामीण चर्चा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

खरसावां। शहीदों की धरती खरसावां में 21 एवं 22 नवंबर 2026 को दो दिवसीय मिनी ग्रामीण चर्चा–झारखंड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत, सामूहिक शक्ति, पारंपरिक ज्ञान, संघर्ष और सामुदायिक नेतृत्व को मजबूत करना है। इसके माध्यम से विभिन्न समुदायों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों को एक साझा मंच पर लाने की पहल की जा रही है।कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 400 से 500 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। चर्चा के दौरान आदिवासी संस्कृति एवं सामुदायिक पहलुओं की प्रदर्शनी, संगठनों के स्टॉल, सामूहिक संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान तथा सहभागितापूर्ण चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से आदिवासी समाज की अस्मिता, संस्कृति, शहादत और विरासत को सम्मान देने के साथ सामाजिक एकता एवं सामुदायिक नेतृत्व को नई मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन आत्मशक्ति ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। इसमें अपना अधिकार संगठन सरायकेला-खरसावां, धरती आबा अधिकार मंच रांची, जन अधिकार मंच पूर्वी सिंहभूम तथा आदिवासी हो समाज महासभा जिला समिति सरायकेला-खरसावां सह-आयोजक एवं सहयोगी के रूप में शामिल हैं।

गौरतलब है कि खरसावां की धरती ऐतिहासिक शहादत की साक्षी रही है। यहां एक जनवरी 1948 को हुए खरसावां गोलीकांड की स्मृति में स्थापित शहीद स्मारक आज भी लोगों को उस ऐतिहासिक घटना की याद दिलाता है। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और सामुदायिक एकता पर चर्चा का विशेष महत्व है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *