
आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आदित्यपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और हर शिकायत का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। अंजनी कुमार ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा भाईचारा बनाए रखना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और प्रेम बना रहेगा तथा पुलिस जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
