
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी : कुल्टी कालेज मोड़ के निकट एक मैरेज हॉल में रविवार को कृषि विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया । जहां आयोजित कार्यशाला में स्थानीय कृषक भी उपस्थित थे ।

इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पीएचई और पीडब्ल्यूडी के मंत्री तथा स्थानीय विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने प्राकृतिक कृषि को अपनाने पर जोर दिया । उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब देश भुखमरी पर था तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का मंत्र दिया था और लोगों ने देश में हरित क्रांति ला दी थी ।

परिणाम स्वरूप देश अनाज में आत्म निर्भर हो गया । विधायक ने देशी खेती पर जोर देते हुए कहा कि खेती में अगर गोबर का उपयोग किया जाय तो सबसे उत्तम होगा । जबकि किसानों के लिए सरकार ने फसल बीमा योजना लागू की है । इसके अलावा किसानों के फसल के लिए उपयुक्त बाजार की भी व्यवस्था की है ।
जिससे किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके । उन्होंने बढ़ती हुई आबादी को लेकर कृषकों की सराहना की की इतनी बड़ी आबादी को भी कृषक अनाज उपलब्ध करवा रहे हैं । उन्होंने भूमि संरक्षा पर भी जोर दिया ।
इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी राजश्री बनर्जी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कृषि उन्नत पर भी प्रकाश डाला । इस मौके पर मंडल एक के अध्यक्ष संजू घोष , मंडल दो के अध्यक्ष मनमोहन राय ,टिंकू वर्मा ,अमित घोष , कल्याण मास्टर , मौसमी लाला , सहित भाजपा कर्मी मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
