
सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह और चांडिल प्रखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल 4,399 दिनों से अधिक का हो चुका है। कार्यक्रम क्रमशः नीमडीह के आदारडीह स्थित सामुदायिक भवन तथा चांडिल के बाबूर बगान में संपन्न हुआ।
बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा देश में हुए विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

*सांसद संजय सेठ ने कहा:*

*1. पीतकी रेलवे ओवरब्रिज और बाईपास पर:*
“पितकी रेलवे ओवरब्रिज हमने कहा था जुलाई में उद्घाटन होगा, जो 50 सालों में जो नहीं हुआ वो होने जा रहा है। बाईपास का उद्घाटन 4-5 महीना पहले ही कर दिया है। और जुलाई से पीतकी फाटक से मुक्ति मिल जाएगा। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यही नितिन गडकरी जी के आशीर्वाद से अब वो काम। कोई जाम में नहीं फंसेगा, कोई दिक्कत नहीं। जुलाई के अंत में 30-31 तक उद्घाटन होगा।”
*2. कांड्रा-कटिया ब्लॉक रोड और रामपुर-महुलिया रोड पर:*
“कांड्रा कटिया ब्लॉक रोड को लेकर बोलें – यही नरेंद्र मोदी जी, यही केंद्र सरकार और राज्य सरकार। राज्य सरकार के मंत्री उसी रास्ते से आते-जाते हैं, क्यों ध्यान नहीं दिया? क्या कारण है? फिर भी हमने चीफ सेक्रेटरी को, सारे लोगों को, सेक्रेटरी से बात की है कि जल्दी से करें। सरकार बोलती है पैसा नहीं है, वहीं हमारी सरकार ने 275 करोड़ की लागत से रामपुर से महुलिया तक का जो टाटा रोड है, उसकी मजबूतीकरण के लिए पैसा आ गया है। टेंडर हो गया है। जिसका भूमिपूजन 18 तारीख को होगा।”
*3. हाथी-मानव संघर्ष के समाधान पर:*
“हाथियों को रोकने के लिए हमने मुख्यमंत्री जी को कई बार बताया कि एक प्लान तैयार करें। हाथियों का जो ट्रैक है, वहां मधुमक्खी का पालन करने से शहद बनेगा। दूसरी तरफ हाथी सुरक्षित रहेंगे। केन्या जैसे देशों में सफल हुआ है, वहीं यहां करना होगा। केन्या जैसे देशों में हाथी के प्रकोप से मुक्ति मिली। कई मर्तबा हमने राज्य सरकार को कहा, लेकिन राज्य सरकार को क्या मतलब है?”
*4. मईया योजना और राज्य की स्थिति पर:*
“राज्य सरकार को कोई मतलब नहीं है। मईया योजना का वादा किया, आज 4-4 महीने से पैसा नहीं मिला। 11 लाख महिलाओं के और नाम काट दिए। और उसके नाम पर विकास का कार्य ठप! न सड़क, न बिजली, न पानी। क्या हाल बना दिया है झारखंड का। क्योंकि मानते हैं जहां-जहां कांग्रेस बैसाखी में रहती है, उस राज्य सरकार को ले डूबती है। कांग्रेस चीज ही ऐसी है जिसके साथ रहेगी – हम तो डूबेंगे सनम, आपको भी ले डूबेंगे।”
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
