• Sun. May 24th, 2026

कुल्टी- सेल ग्रोथ वर्क्स के ईडी कुल्टी विधायक डॉ. अजय पोद्दार का सम्मानित किया

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी प्रबंधन द्वारा रविवार को दूसरी बार विधायक निर्वाचित होने पर कुल्टी के विधायक डॉ. अजय पोद्दार का सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के ईडी अनिल कुमार ने विधायक डॉ. अजय पोद्दार को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। वहीं, सीजीएम (वर्क्स) शांतनु घोष ने पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक डॉ. अजय पोद्दार ने कुल्टी क्लब के समीप स्थित सेल के चिल्ड्रेन पार्क में एक पौधा भी रोपित किया।

बैठक के दौरान कुल्टी टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं एवं उनसे जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की संयुक्त सरकार हैं । कुल्टी के विकास को लेकर स्वंय राज्य के मुख्य मंत्री शुभेंदू अधिकारी उत्सुक हैं और सेल के दुर्गापुर, बर्नपुर तथा कुल्टी के विकास पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

इस अवसर पर एजीएम (एचआर) ज़ीशान आदिल ने कुल्टी विधायक द्वारा सेल प्रबंधन को दिए जा रहे सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग मिलने की आशा व्यक्त की।

बैठक में जीएम श्री आर. एस. महावर, एस. शेषाद्री, सेल के भूतपूर्व कर्मचारी अरूप मजूमदार तथा भाजपा के कुल्टी प्रकोष्ठ के मनमोहन राय भी उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *