• Sat. May 23rd, 2026

कुल्टी – अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा की ओर से कुल्टी विधायक के सम्मान समारोह का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा की ओर से कुल्टी विधायक के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार की रात को शहर के कल्याणीश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में किया गया । जहा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे
सम्मान समारोह का विधिवत उद्घाटन कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने दीप प्रज्वलित कर किया । इसके पश्चात मंच के सदस्यों द्वारा विधायक डॉ पोद्दार को फूलों का गुलदस्ता, मोमेंटो , दुपट्टा , माला आदि से सम्मानित किया गया । वही उनकी पत्नी सरोज पोद्दार को मंच के सदस्यों की पत्नियों ने सम्मानित किया । इस दौरान उपस्थित मंच के सदस्यों को संबोधित करते हुए विधायक पोद्दार ने कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत यहां के लोगों की जीत है । नई सरकार गठन के बाद से कई महत्वपूर्ण तथा ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं । इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व के कार्यकाल में की गई उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला । उन्होंने समाज के महिला पुरुषों से आग्रह किया कि जनगणना के समय सभी अपने नाम के बाद अग्रवाल लिखे और अपनी भाषा हिंदी , अंग्रेजी , बंगला राजस्थानी के अलावा संस्कृत भी लिखे । क्योंकि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है । इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, सचिव मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नटवर केजरीवाल के अलावा सभी सदस्य तथा महिलाएं उपस्थित थी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *