• Wed. May 20th, 2026

कुल्टी – अवैध कोयला खनन के विरुद्ध पुलिस प्रशासन माइनिंग के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : बीसीसीएल एरिया बारह के दामागोड़िया कोलियरी प्रबंधन की ओर से अवैध कोयला खनन के विरुद्ध स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से मगंलवार को आम लोगों के माइनिंग के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान दामागोड़िया कोलियरी के प्रोजेक्ट अफसर धर्मेंद्र तिवारी, मैनेजर अरिंदम बासु के नेतृत्व में चलाए गए जागरुकता अभियान के तहत बोडरा खदान और चांपतोड़िया खदान से संलग्न क्षेत्र बिंदु धौड़ा, बोडरा गांव, मोची पाड़ा, धौड़ा पाड़ा, तेतुल धोड़ा में माइनिंग कर अवैध माइनिंग के विरुद्ध सचेत किया गया। लोगों को बताया गया कि कोयला का अवैध खनन के दौरान कोई व्यक्ति, महिला, बच्चे अवैध खनन के दौरान मारे जाते हैं तो किसी प्रकार का मुवयाजा, नौकरी नहीं मिलेगी। बल्कि मृतक के परिजन के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करवाई जायेगी और जैल भेजे जायेगे। यह एक अपराधिक मामला हैं। उन्होंने जनवार मालिक को भी सचेत किया हैं और कहा गया हैं घास-फूस चरने के बहाने कोई जनवार खदान में गिर जाता हैं या मारा जाता हैं तो किसी प्रकार का मुवायजा नहीं मिलेगा। बोडरा खदान और चांपतोड़िया खुली खदान हैं। कोयला और पत्थर खनन के लिए हैवी बलास्टिंग होती हैं। ऐसे में खदान से दूर रहे। किसी भी प्रकार की दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इस से बचा जाए।

इस दौरान दामागोड़िया कोलियरी के एसीएम परितोष चट्टोराज, सेफ्टी अफसर राजा माजी, सुभोदीप मुखर्जी, वक॔ इंस्पेक्टर आसित पात्रो, सीनियर माइनिंग अफसर दिनेश चौहान, सीआईएसएफ के पोस्ट कमांडर पलास कैश, चौरंगीआउट पोस्ट के पुलिस प्रभारी कार्तिक चंद्र भूइ समेत बड़ी संख्या में अधिकारीगण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *