• Mon. May 18th, 2026

कुल्टी – बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा डॉक्टर अजय पोद्दार को पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी शहर के कल्याणीश्वरी रोड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार की रात दूसरी बार कुल्टी विधानसभा क्षेत्र विधायक बनने पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा डॉक्टर अजय पोद्दार को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि आजादी के पहली बार पश्चिम बंगाल में भय मुक्त सरकार बनी हैं। राज्य के लोगों ने बंगाल की सुरक्षा और विकास के लिए लोगों भारी मतदान किया। मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी ने शपथ लेते के साथ बंग्लादेश के बोर्डर पर कंटीले तार को लगाने का कार्य आरंभ हो चुंका हैं। जिसमे चौबीस घंटे बिजली प्रवाह बना रहेगा। जिससे कोई भी घुसपैठिए प्रवेश नहीं कर सके। बंगाल में व्यपार और उधोग के विकास के लिए वन विंडोज से कार्य होगा। भ्रष्टाचार में लिप्त सभी लोग जैल जायेंगे, चाहे कोई नेता हो या प्रशानिक अधिकारी, किसी को नहीं बख्शा जायेगा। विभिन्न राजनीतिक दल के लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। लेकिन किसी को भी भाजपा में शामिल नहीं किया जायेगा। पहली की सरकार ने बराकर का विकास ठप्प कर दिया था। लेकिन अब विकास को गति दी जायेगी।

इस दौरान बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि पहली बार बंगाल में हिन्दुओ की सरकार बनी हैं। एकता में ही बल हैं, हिन्दुओ को यह समझ में आ गया हैं और अपने बल पर सरकार बना सकते हैं। टी॓एमसी की सरकार में स्थानीय छुटभैये नेता चैंबर के काय॔ में दखल देते थे। जिसका विरोध भी किया गया। भाजपा की सरकार बीस साल तक हिलने वाली नहीं हैं। विधायक से बराकर में फिर से बसों का परिचालन आंरभ करने का आग्रह किया गया। जिससे व्यपार बढ़े।

इस दौरान चैंबर के उपाध्यक्ष बालमुकुंद अग्रवाल ने विधायक को सम्मानित करते हुए कहा कि विधायक ने पांच साल में विकास के अनेक कार्य किए और मद्रासी पाड़ा से लेकर कल्याणीश्वरी रोड तक रेलवे की जमीन पर, रेलवे सी ही बनवा कर इतिहास रच दिए।

इस दौरान बराकर पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गोशाला कमेटी के सचिव अर्जुन अग्रवाल ने विधायक को गोशाला के विकास पर भी ध्यान देना होगा और राज्य सरकार से सहयोग दिलाने का भी आग्रह किया। मालूम हो कि डाक्टर पोद्दार अर्जुन अग्रवाल के सहपाठी भी रहे हैं और दोनो एक साथ आरएसएस की शाखा में जाते थे। मित्र के विधायक बनने पर उन्की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

इस दौरान बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सीताराम बर्णवाल, मयंक सुहासरिया, कैलाश मंसारामका, शंकर सराफ, महेश जालान, सुभाष केडिया, अरविंद मिहारिया, विपिन गाड़ोदिया, अजय साव,गोतम नोनिया, रामेश्वर भगत, भरत साव, उत्सव दुधानी, विश्वनाथ सेन, कौशिक रूज, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, नरेश गुप्ता, किरण मेहता, मिठू सुल्तानिया समेत चैंबर के सभी सदस्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *