• Mon. May 18th, 2026

बड़कागांव क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर युवा नेता सोनू इराकी ने हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से मुलाकात की

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव। बड़कागांव क्षेत्र में बढ़ती सामाजिक समस्याओं, विधि-व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही परेशानियों तथा आम जनता की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।

युवा नेता सोनू इराकी ने कहा कि बड़कागांव क्षेत्र की जनता शांति, सौहार्द और विकास चाहती है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने तथा ग्रामीण जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया तथा कहा कि आम जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

मौके पर मोहम्मद तारीख, अमृत भोक्ता, विजय भोक्ता, विकास कुमार एवं इमाम क्रांतिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *