

चक्रधरपुर: बांग्लातांड वार्ड संख्या 19 की रहने वाली सोफिया परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में 95.40% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने पूरे जिले में छठा स्थान और चक्रधरपुर में पहला स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

सोफिया की इस उपलब्धि पर वार्ड संख्या 19 की पार्षद जहाँ आरा ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि सोफिया उनके वार्ड की बेटी हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार, मोहल्ले और देश का नाम रोशन करें।
सम्मान समारोह में सोफिया के परिवार के सदस्य और समाजसेवी दानिश ज़ेब भी उपस्थित रहे। सोफिया की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
