• Sat. Apr 25th, 2026

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ का विस्तार: धनसार और ऐना कोलियरी में नई शाखाओं का गठन

admin's avatar

Byadmin

Apr 25, 2026
crescent ad

 

धनबाद: कोयलांचल में श्रमिक हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शनिवार को संघ द्वारा एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से धनसार (ADIC कोलियरी) एवं ऐना कोलियरी की नई शाखाओं का पुनर्गठन किया गया। इस सांगठनिक फेरबदल और पुनर्गठन के दौरान संघ के केंद्रीय और क्षेत्रीय स्तर के दिग्गज नेता उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से: प्रशांत कुमार न्योगी (केंद्रीय कोषाध्यक्ष) , सुशील कुमार सिंह (संगठन मंत्री), आशुतोष कुमार (कुसुंडा क्षेत्रीय अध्यक्ष), कृष्ण कन्हैया (सचिव), अनिल गुप्ता (कोषाध्यक्ष), रवि गुप्ता (क्षेत्रीय संयुक्त सचिव) सहित अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से ऊर्जावान चेहरों को कमान सौंपी गई है। नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

1. धनसार (ADIC) कोलियरी शाखा (शाखा अध्यक्ष)जय राम सिंह , (शाखा सचिव) रवि शंकर सिंह

2. ऐना कोलियरी शाखा (शाखा अध्यक्ष) राहुल सिंह, (शाखा सचिव) शंकर लकड़ा

इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य करेगी। क्षेत्रीय संयुक्त सचिव रवि गुप्ता ने कहा कि संगठन का विस्तार यह दर्शाता है कि श्रमिक वर्ग का भरोसा संघ पर लगातार बढ़ रहा है।

नवनियुक्त अध्यक्षों और सचिवों ने भी संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे कोलियरी स्तर पर कर्मचारियों की आवाज को बुलंद करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *